OnePlus Nord 2 5G के लॉन्च होते ही कंपनी ने दिया यूजर्स को झटका, भारत में बंद की इस स्मार्टफोन की बिक्री
OnePlus ने भारतीय बाजार में हाल ही में अपना सस्ता 5G स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 5G लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन का यूजर्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे. लेकिन इसे लॉन्च करते ही कंपनी ने यूजर्स को एक बड़ा झटका देते हुए अपने पहले सस्ते स्मार्टफोन OnePlus Nord की बिक्री को भारत में बंद कर दिया है. कंपनी अब केवल बचे हुए स्टॉक की बिक्री करेगी और डिवाइस का प्रोडक्शन नहीं किया जाएगा. बता दें कि OnePlus Nord को भारतीय बाजार में पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था और अब एक साथ इसे बंद करने का फैसला लिया गया है. यह स्मार्टफोन amazon पर 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है
free product on amazon chck and buy now
share the post

0 Comments