Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Galaxy Unpacked : सैमसंग ने लॉन्च किए फोल्डेबल स्मार्टफोन, जबरदस्त फीचर्स से हैं लैस

                                               samsung galaxy z fold 3



Samsung Galaxy Z Fold 3 specifications. सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 Android 11 पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 7.6-इंच का प्राइमरी QXGA+ (2,208x1,768 पिक्सल) डायनामिक एमोलेड 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 22.5:18 आस्पेक्ट रेशियो और 374ppi पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord 2 5G के लॉन्च होते ही कंपनी ने दिया यूजर्स को झटका, भारत में बंद की इस स्मार्टफोन की बिक्री also read

सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2021 में  स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 3  को लॉन्च कर दिया है। ये फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 2 और Galaxy Z Flip 3 के अपग्रेडेड वर्जन हैं। दोनों फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Fold 3 और Samsung Galaxy Z Flip 3 की बॉडी सैमसंग आर्मर एल्यूमीनियम की है। Galaxy Z Fold 3  फोन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। पहले मॉडल के मुकाबले इन फोन का लचीलापन 80 फीसदी मजबूत है। Galaxy Z Fold 3 के साथ एसपेन का भी सपोर्ट दिया गया है।



Samsung Galaxy Z Fold 3 का कैमरा

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है और यही वाइड एंगल लेंस भी है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ डुअल OIS और 2x ऑप्टिकल जूम के अलावा HDR10+ रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है  जिसका फिल्ड ऑफ व्यू 80 डिग्री है। Samsung Galaxy Z Fold 3 में अंडर डिस्प्ले कैमरा है।

you can buy on amazon









Post a Comment

0 Comments